See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-20 22:04:38

जनपद न्यायालय बुलंदशहर में महिला अभियोजकों के लिए नवीन कक्ष का शिलान्यास

जनपद न्यायालय बुलंदशहर में महिला अभियोजकों के लिए नवीन कक्ष का शिलान्यास

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सैय्यद मजहर)। जनपद न्यायाधीश मंजीत सिंह श्यौराण ने जनपद न्यायालय परिसर में महिला अभियोजकों के लिए एक नवीन कक्ष मय प्रसाधन का शिलान्यास किया। यह शिलान्यास 20 मार्च 2025, गुरुवार को संपन्न हुआ। इस कक्ष के निर्माण से महिला अभियोजकों को न्यायालय संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी।


इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अनिल कुमार, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विश्वंभर प्रसाद, प्रभारी प्रशासन विजयपाल, अवस्थापना उप-समिति के अध्यक्ष चंद्र विजय श्रीनेत, प्रभारी अधिकारी नजारत शिवानंद सहित समस्त न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।


इसके अतिरिक्त, संयुक्त निदेशक अभियोजन नवीन कुमार दुबे, अन्य अभियोजन अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा व उनके कर्मचारी भी मौजूद रहे।