See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-20 21:57:51

काउंसलिंग कर रिश्तों को जोड़ रही महिला थाना प्रभारी रजनी वर्मा

काउंसलिंग कर रिश्तों को जोड़ रही महिला थाना प्रभारी रजनी वर्मा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर। सात जन्मों का वादा करने वाले दंपति जब कुछ ही समय में एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन जाते हैं, तो महिला थाना प्रभारी रजनी वर्मा की सूझबूझ से उनके टूटते रिश्तों को फिर से जोड़ा जा रहा है। गुरुवार को महिला थाने में दो वैवाहिक जोड़ों के बीच चल रहे आपसी विवाद को सुना गया और उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया।


काउंसलिंग के बाद दोनों दंपति अपने मतभेद भुलाकर एक साथ रहने के लिए राज़ी हो गए और पुलिस को धन्यवाद दिया। महिला थाना प्रभारी रजनी वर्मा और काउंसलरों ने उन्हें सलाह दी कि वे बीती बातों को भूलकर प्यार और आपसी समझदारी से जीवन बिताएं। दंपतियों को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं देकर खुशी-खुशी विदा किया गया।


महिला थाना प्रभारी रजनी वर्मा के अनुसार, कई बार पति-पत्नी थाने में ऑडियो-वीडियो लेकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हैं, लेकिन जब काउंसलिंग होती है, तो वे अपनी गलती स्वीकार करने लगते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में जब एक पक्ष समझौते को तैयार नहीं होता, तो कानूनी कार्रवाई करनी पड़ती है। बावजूद इसके, ज्यादातर मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया जाता है।