See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-20 12:42:02

प्रयागराज संगम क्षेत्र में डूबने से जा रही जान, जल पुलिस पर उठ रहे सवाल

संगम क्षेत्र में डूबने की घटनाएं: जल पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)।।संगम क्षेत्र में लगातार स्नानार्थियों की डूबने से हो रही माैत के बाद जल पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले छह दिनों में ही यमुना नदी के अलग-अलग घाटों पर पांच लोग स्नान के दौरान गहरे पानी में समा गए, जबकि एक युवक ने नए यमुना पुल से कूदकर जान दे दी। जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी ने बताया कि स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए चार सिपाही, चार गोताखोर और एक सब इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है। लोगों को बार-बार मना किया जाता है कि डीप बैरिकेडिंग को पार न करें, लेकिन लोग मानते नहीं। इसकी वजह से हादसा हो जाता है। उन्होंने बताया कि यमुना नदी में डीप बैरिकेडिंग को पार करते ही करीब 20 फीट की गहराई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो लोग स्नान के लिए संगम आ रहे हैं, वह बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करें। होलागढ़ से दोस्तों के साथ 13 मार्च को एक 25 वर्षीय आदर्श शुक्ला संगम स्नान करने के लिए आया था। डीप बैरिकेडिंग के अंदर पानी कम होने की वजह से वह बैरिकेडिंग के पार नहाने के लिए चला गया और गहराई होने की वजह से वह डूब गया। झूंसी स्थित योग आश्रम से 15 मार्च को अजीत शर्मा 25 और विजय शर्मा 24 अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ संगम स्नान करने के लिए आए थे। इस दौरान सभी नारियल से खेलने लगे। तभी अचानक अजीत बैरिकेडिंग के पार यमुना नदी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए विजय गया तो दोनों डूब गए। दोनों जम्मू- कश्मीर के रहने वाले थे।

सहारनपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र निवासी 67 वर्षीय शशि जैन अपने परिवार के साथ रविवार दोपहर संगम स्नान के लिए पहुंची थीं। किला घाट से संगम नोज जाने के लिए सभी नाव पर बैठे थे, तभी नाव पलट गई, जिसमें सभी लोग डूबने लगे। आनन-फानन में जल पुलिस ने नाविकों की मदद से सभी को बाहर निकाला। वहीं शशि की हालत गंभीर होने पर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अतरसुइया के मीरापुर निवासी पीयूष यादव-19 ने होली के दिन नए यमुना पुल से छलांग लगा दिया। घटना के दो दिन बाद उसका शव किला घाट के पास उतराता मिला। बीकानेर से संगम स्नान करने आए जगदीश पुरोहित 70 की मंगलवार को यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। वह स्नान के बाद बैरिकेडिंग पार करके जल भर रहे थे, तभी अचानक वह गहरे पानी में समा गए।