See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-20 12:10:28

होली के बाद हुए हमले में युवक की मौत:प्रयागराज में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कोरांव में होली पर हमला: घायल युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज (संजीत कुमार उपाध्याय)।।कोरांव क्षेत्र में  होली के दिन हुए हमले में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। मृतक अजय शाह (26) कोरांव नगर पंचायत के चमनगंज मोहल्ले में रहता था।15 मार्च को होली खेलकर लौटते समय पड़रिया गांव के पास कुछ लोगों ने अजय और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल अजय को पहले प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हालत में सुधार न होने पर 16 मार्च को उसे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। मंगलवार रात साढ़े बारह बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों - जीतेंद्र यादव, राहुल वर्मा और राहुल गौड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक नितेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अजय की मौत से उसके दो छोटे बच्चों - नौ वर्षीय यश कुमार और छह वर्षीय वंश कुमार के सिर से पिता का साया उठ गया है। मृतक की मां मुनिया देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गईं। अजय अपने भाई विजय गुप्ता के साथ रहता था, जो कर्मयोगी हैं।