See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-19 22:03:12

आज़ाद पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सुनीता विलियम्स की वापसी पर मनाई खुशी

आज़ाद पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सुनीता विलियम्स की वापसी पर मनाई खुशी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज़ाद पब्लिक स्कूल बुलंदशहर की छात्राओं ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सफल वापसी पर तिरंगा लहराकर और मिठाई बांटकर खुशी जताई। सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए थे और 17 घंटे के सफर के बाद फ्लोरिडा के तट पर सफल लैंडिंग की।


नासा के इन अंतरिक्ष यात्रियों को केवल आठ दिनों के मिशन पर जाना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वे नौ महीने और 14 दिन तक अंतरिक्ष में फंसे रहे। इस ऐतिहासिक वापसी का स्वागत समुद्र में तैरते डॉल्फ़िन के झुंड ने किया।


विद्यालय की छात्राओं ने सुनीता विलियम्स की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया और कहा कि वे भी एक दिन इसी तरह विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन वासिक आज़ाद, अध्यक्ष शारिक आज़ाद और प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि "आकाश ही नहीं, पूरा ब्रह्मांड हमारा है, बस हौसला और मेहनत चाहिए।"