See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-19 21:59:09

बुलंदशहर में गैर इरादतन हत्या के दो अभियुक्त गिरफ्तार

बुलंदशहर में गैर इरादतन हत्या के दो अभियुक्त गिरफ्तार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर। थाना सलेमपुर क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के एक मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह मामला ग्राम चिट्टा निवासी सबील की पुत्री आयशा की मृत्यु से जुड़ा है, जिसका उसके भाइयों आसिफ और आशिक से विवाद हो गया था।


सूचना के आधार पर थाना सलेमपुर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को ग्राम चिट्टा स्कूल के पास बंबे की पटरी से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के खिलाफ थाना सलेमपुर में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आयशा का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते करीब 15 दिन पहले उसका अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपने भाइयों के साथ रह रही थी। इसी मुद्दे पर 17-18 मार्च की रात को हुए विवाद में आयशा की मृत्यु हो गई।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल गुलफाम और कांस्टेबल सतेन्द्र शामिल रहे।