See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-19 21:58:35

बुलंदशहर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर-ट्राली और अवैध हथियार बरामद

बुलंदशहर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर-ट्राली और अवैध हथियार बरामद

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने स्याना अड्डे के पास से चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर-ट्राली, घटना में प्रयुक्त बाइक और अवैध असलहा बरामद किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्तों में करन कुमार (निवासी गजरौला, अमरोहा), अभिषेक (निवासी चकनवाला, बुलंदशहर) और राजा (निवासी जैनपुर, बुलंदशहर) शामिल हैं। इनके पास से बिना नंबर की एक ट्रैक्टर-ट्राली (वास्तविक नंबर UP-13BY-0250), एक बाइक (नंबर UP-23AP-7572) और दो तमंचे 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।


पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों ने अपने एक फरार साथी के साथ मिलकर 10-11 मार्च की रात को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जैनपुर अंडरपास से एक ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की थी। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में पहले से मुकदमा दर्ज था, जिसमें अब अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक सकलेन हसन जैदी और हेड कांस्टेबल अरपिन शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।