See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-19 21:57:56

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत आज जिले के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया।


अभियान के तहत पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस-102 की जानकारी दी गई।


इसके अलावा, आत्मरक्षा से जुड़े टिप्स, गुड टच-बैड टच की पहचान और बाल श्रम उन्मूलन जैसे विषयों पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना है।