See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-19 21:54:19

राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने समीक्षा बैठक कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने समीक्षा बैठक कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (निरीक्षण भवन) में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने महिला कल्याण विभाग एवं सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।


उन्होंने कुपोषित बच्चों की देखभाल, सहायता राशि के वितरण, बच्चों के नियमित टीकाकरण, आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण देखभाल और महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी ग्रामों में महिला समितियों के गठन का आदेश दिया।


महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए उन्होंने महिला हेल्प ग्रुप बनाने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर जोर दिया। जनसुनवाई के दौरान 16 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिन्हें संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।


इसके पश्चात डॉ. हिमानी अग्रवाल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (ग्रामीण एवं शहरी) का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर और हॉस्टल में स्वच्छता बनाए रखने तथा बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर सीओ क्राइम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।