See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-19 21:53:42

जिलाधिकारी ने जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी की तैयारियों का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी की तैयारियों का लिया जायजा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी, बुलंदशहर के शुभारंभ की तैयारियों का आज जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।


इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी के इतिहास के बारे में जानकारी लेते हुए आगामी कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि शेष तैयारियों को शीघ्र पूरा किया जाए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाए। साथ ही, विभागों द्वारा योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए जाने वाले स्टॉल समय पर स्थापित करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री कुलदीप मीना, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. प्रशांत कुमार, डीडीओ श्री सुभाष नेमा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।