See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-18 20:52:43

दीपांशी शर्मा ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया

दीपांशी शर्मा ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

औरंगाबाद (हितेश शर्मा)। लखावटी ब्लॉक के गांव शेखपुर गढ़वा निवासी किसान घनेन्द्र शर्मा की सबसे छोटी पुत्री दीपांशी शर्मा ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर अमरसिंह इंटर कॉलेज लखावटी और पूरे जनपद बुलंदशहर का नाम रोशन किया है। दीपांशी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता और बुआ को दिया है।


दीपांशी के अनुसार, जब वह अमरसिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 7 में पढ़ रही थीं, तभी उनकी मां यशोदा देवी ब्लड कैंसर से पीड़ित हो गईं और वर्ष 2015 में उनका निधन हो गया। इसके बाद उनके पिता और बुआ कुंती ने उनका हौसला बढ़ाया और पूरी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2019 में उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की और फिर अपने बुआ के लड़के मनोज के साथ दादरी चली गईं। वहां रहते हुए उन्होंने हिस्ट्री से एमए की डिग्री हासिल की। इससे पहले, 2022 में उन्होंने पटवारी की परीक्षा दी थी, जिसमें चयन तो हुआ था, लेकिन आयु कम होने के कारण नौकरी नहीं मिल सकी।


दीपांशी ने दादरी में दिशा कोचिंग सेंटर से पढ़ाई के दौरान यूपी पुलिस भर्ती के लिए पहली बार आवेदन किया और पहली ही बार में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि कोचिंग में पढ़ाए गए सभी विषयों को पूरी लगन से तैयार किया, जिससे यह उपलब्धि संभव हो सकी। वर्तमान में दीपांशी के पिता घनेन्द्र शर्मा गांव श्यौरामपुर के एक निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हैं। उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे जनपद में खुशी की लहर है।