See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-18 20:42:08

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर। शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो पुलिस टीमों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।


इस अभियान के अंतर्गत बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। पुलिस टीमों ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-102 सहित महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियो स्क्वायड की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।


इसके साथ ही, महिलाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों, गुड टच और बैड टच की पहचान, बाल श्रम उन्मूलन तथा साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना तथा उनके साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के प्रति सतर्कता बढ़ाना है।