See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-18 20:41:13

उ॰प्र॰ माटीकला बोर्ड के तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उ॰प्र॰ माटीकला बोर्ड के तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वाधान में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक कार्यालय, ब्लॉक खुर्जा, जनपद बुलंदशहर में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर माननीय ब्लॉक प्रमुख ब्लॉक खुर्जा श्रीमती मोनिका जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ खंड विकास अधिकारी कार्यालय खुर्जा से सहायक विकास अधिकारी पंचायत, बैंक ऑफ बड़ौदा, खुर्जा के शाखा प्रबंधक, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बुलंदशहर और अन्य कार्यालय कर्मचारी भी मौजूद रहे।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य माटीकला उद्योग से जुड़े लोगों को जागरूक करना और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और लाभार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।