See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-18 20:40:04

मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा हुए नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित

मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा हुए नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बागपत। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा को नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देशहित और समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।


मूल रूप से हरियाणा के गुहाना, सोनीपत के निवासी मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा पिछले दस वर्षों से बागपत में रह रहे हैं। उन्हें यह सम्मान प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और नेशनल अवार्डी विपुल जैन द्वारा प्रदान किया गया, जिन्होंने उन्हें पगड़ी, अंगवस्त्र, फूलमाला और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार धार्मिक, शैक्षिक और सामाजिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली शख्सियतों को प्रदान किया जाता है।


मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा का जन्म गुहाना, सोनीपत में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई बड़ौत, बागपत के जनता वैदिक कॉलेज और जैन डिग्री कॉलेज से पूरी की। वर्ष 1995 में उन्होंने हरियाणा के शिक्षा विभाग में बीटीसी शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। 2005 में पदोन्नति के बाद वे टीजीटी शिक्षक बने और पबसारा राई ब्लॉक के सरकारी स्कूल में शिक्षा देने लगे। लगभग 28 वर्षों की सेवा में उन्होंने विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा प्रदान की, बल्कि अनुशासन और नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा दी।


स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा ने सेवानिवृत्ति से तीन वर्ष पूर्व, 2023 में स्वैच्छिक अवकाश ले लिया। उनकी किडनी खराब होने के कारण वे पिछले ढाई वर्षों से डायलिसिस पर हैं और हर तीसरे दिन उनका इलाज किया जाता है। इस कठिन समय में उनकी पत्नी कौशल रानी और उनके पुत्र धीरज कुमार वर्मा तथा नीरज कुमार वर्मा उर्फ मोनू पूरी दृढ़ता के साथ उनके साथ खड़े हैं और एक आदर्श परिवार की मिसाल पेश कर रहे हैं।


अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मास्टर राजेन्द्र कुमार वर्मा ने अपने स्वर्गीय माता-पिता, पत्नी और बच्चों को दिया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. हिमांशु शर्मा, विपुल जैन और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने के प्रयासों की सराहना की।