See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-17 21:13:43

परिवहन विभाग का सख्त अभियान, नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना

परिवहन विभाग का सख्त अभियान, नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए परिवहन विभाग द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कई स्थानों पर वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।


अभियान के दौरान कई वाहनों को आवश्यक दस्तावेजों के बिना चलते पाया गया, वहीं कुछ वाहन चालक बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के सफर कर रहे थे। इन मामलों में कुल 2.37 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया और कई वाहन चालकों को चेतावनी जारी की गई।


परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों को यातायात नियमों के प्रति अधिक जागरूक किया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।