See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-16 21:12:38

पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अतुल तेवतिया को किया सम्मानित

पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अतुल तेवतिया को किया सम्मानित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित एक समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अतुल तेवतिया को "सशक्त पंचायत नेत्री" पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष नरेश गोयल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें शाल ओढ़ाकर और सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल बुलंदशहर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने डॉक्टर अतुल तेवतिया के राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


सम्मान समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अतुल तेवतिया ने पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गोयल, जिला कोषाध्यक्ष अरुण गोयल, जिला संगठन मंत्री बलराम चोकरत, नगर अध्यक्ष कपिल गोयल, नगर महामंत्री विशाल रस्तोगी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।