See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-16 21:10:07

चतुर श्रेणी वैश्य सभा बुलंदशहर ने होली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया

चतुर श्रेणी वैश्य सभा बुलंदशहर ने होली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। चतुर श्रेणी वैश्य सभा बुलंदशहर के तत्वाधान में विराट फार्म हाउस पर होली मिलन व प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि च्यवन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी लोगों को एक मंच पर लाना और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना रहा।


इस अवसर पर लगभग 50 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में वैश्य समाज के लगभग 350 परिवारों के 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, शाहदरा, अलीगढ़ और खुर्जा से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. विवेक गुप्ता, संजीव गुप्ता, अनिल कुमार और ओम प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। मंच संचालन राजीव कुमार (कंप्यूटर वाले) ने किया, जबकि सचिव मनोज गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए सभा की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम के अंत में सभा के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने सभी अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस आयोजन में विजय गुप्ता, तुषार गुप्ता, प्रभात गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, भगवत स्वरूप गुप्ता, नीरज गुप्ता, कमल किशोर गुप्ता, डॉ. देवेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता और मुनीश गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा।