See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-16 21:08:24

भाजपा के विकास चौहान को दोबारा मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

भाजपा के विकास चौहान को दोबारा मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी ने विकास चौहान को एक बार फिर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार दोपहर 2 बजे भाजपा के जिला चुनाव अधिकारी महेश गुप्ता ने लखनऊ से आए पीडीएफ संदेश को पढ़कर इस निर्णय की घोषणा की। जैसे ही विकास चौहान के नाम की घोषणा हुई, जिला कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ समर्थकों ने जश्न मनाया।


जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल कई दिग्गजों को निराशा हाथ लगी, लेकिन विकास चौहान के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा सभासद आनंद चौधरी ने शंखनाद कर जश्न की शुरुआत की, जिसके बाद समर्थकों ने फूल मालाओं की बारिश कर दी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर नाचकर खुशी जाहिर की।


इस अवसर पर जिला प्रभारी बसंत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, बुलंदशहर नगर पालिका की चेयरमैन दीप्ति मित्तल, दीपक दुल्हेरा, केपी सिंह, सुखदेव शर्मा, सुनील शर्मा, भूपेंद्र रावल, रामपाल लोधी सहित कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।