See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-16 20:53:00

आजाद समाज पार्टी कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम जयंती

आजाद समाज पार्टी कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम जयंती

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (हितेश शर्मा)। नगर के मोहल्ला रंग महल स्थित आजाद समाज पार्टी के कार्यालय पर कांशीराम साहब की जयंती और पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद वाकिर अंसारी ने किया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की।


नगर अध्यक्ष वाकिर अंसारी ने कहा कि आजाद समाज पार्टी स्वाभिमान और संघर्षशील कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद, बाबा साहब अंबेडकर और कांशीराम के सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी सामाजिक परिवर्तन और शोषित, वंचित, पिछड़े वर्गों को राजनीतिक रूप से सशक्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। नगर शिकारपुर में पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है, और आगामी विधानसभा एवं नगरीय चुनावों में पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।


इस अवसर पर नवाब हैदर, फरीद हुसैन, गोविंद, लोकेश कुमार, सतीश कुमार गौतम, मनोज गौतम, वीरू गौतम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।