See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-16 20:42:39

कल्याण सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा छतारी दोराहा: अनिल शर्मा पूजा अर्चना के साथ हुआ बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री, सांसद सहित पहुंचे करीब एक दर्जन विधायक अनूपशहर अलीगढ़ मार्ग पर कार्यक्रम के दौरान बनी जाम की स्थिति, पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

कल्याण सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा छतारी दोराहा: अनिल शर्मा पूजा अर्चना के साथ हुआ बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री, सांसद सहित पहुंचे करीब एक दर्जन विधायक अनूपशहर अलीगढ़ मार्ग पर कार्यक्रम के दौरान बनी जाम की स्थिति, पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। छतारी दोराहा अब "बाबूजी कल्याण सिंह चौक" के नाम से जाना जाएगा। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण सभा के तत्वाधान में स्व. बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, कई सांसदों, विधायकों एवं हजारों लोगों ने पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का अनावरण किया।


शिकारपुर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग द्वारा छतारी दोराहे पर चौक का निर्माण कराया गया। इस ऐतिहासिक क्षण में उन्नाव सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद डॉ. भोला सिंह, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, डिबाई विधायक सीपी लोधी, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


इस अवसर पर सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह नहीं होते तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संभव नहीं होता। वहीं, राजवीर सिंह ने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।


कार्यक्रम के दौरान अनूपशहर-अलीगढ़ मार्ग पर भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन गई, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।


इस मौके पर श्रीओम शर्मा, साहब सिंह लोधी, वीरेंद्र सिंह लौर, मंगलसेन गुप्ता, कुलदीप सिंह, रवेंद्र मीणा, अनिल सूर्यवंशी, संदीप ठाकुर, अरुण ठाकुर, डीके शर्मा, शिवकुमार प्रधान समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।