See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-16 20:40:47

किशोरी के साथ किया गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

किशोरी के साथ किया गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। अहार क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरी करीब 16 वर्षिय पुत्री धुलैंडी के दिन दोपहर बाद करीब एक बजे घर से आगे एक नलकूप पर होली खेलने के बाद नहाने गई थी वहां एक युवक ने उसे बुलाया था। वहां से उसे तीन युवक बुलंदशहर में एक मकान पर ले गये। जहां उसके साथ युवकों  ने गैंगरेप किया। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बुलंदशहर में एक मकान से बरामद कर लिया है। और पुलिस ने तहरीर के आधार पर बी एन एस 137(२),142,70(२) और पोक्सो 5 जी /6 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक यंग बहादुर सिंह ने कहा कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।