See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-16 20:25:12

नगर सेवा भारती ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

नगर सेवा भारती ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। नगर सेवा भारती द्वारा होली पर्व के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा भारती के नगर अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज के आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख रामजी लाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि विभाग संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राजेश अग्रवाल थे। जिला सेवा प्रमुख कुलदीप सिंधल और भाजपा जिला प्रतिनिधि रामकुमार कौशिक ने भी बतौर अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंचासीन सदस्यों में नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


होली मिलन समारोह में महेश वर्मा, अरविंद भारद्वाज, डॉ. राकेश तेवतिया, राजीव सैनी, राजेश अग्रवाल और वैभव कौशिक सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने होली के रसिया गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा की और चंदन का टीका लगाकर होली की खुशियां साझा कीं।


इस अवसर पर वैभव कौशिक, दीपक कंसल, संजय बिलाल, राजीव अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, डॉ. राकेश तेवतिया, राकेश गुप्ता, दीपक कंसल बिट्टू, निखिल निक्कू प्रधान, इंजीनियर सुभाष बंसल, राहुल शास्त्री, रजनीश सैनी, हनी भारद्वाज, जितेंद्र एप्पल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवा भारती के सचिव राजीव अग्रवाल ने किया।