See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-16 20:22:23

बावली गांव में समाजसेवी पिरथी सिंह और कबूली देवी को श्रद्धांजलि अर्पित

बावली गांव में समाजसेवी पिरथी सिंह और कबूली देवी को श्रद्धांजलि अर्पित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बागपत। महावतपुर बावली गांव में प्रसिद्ध समाजसेवी दादा पिरथी सिंह और दादी कबूली देवी के स्मृति दिवस पर सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और शैक्षिक क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम का आयोजन पिरथी सिंह के पोते चौधरी रामपाल सिंह, उनके पुत्र चौधरी विनोद कुमार, चौधरी अमित कुमार, चौधरी नितिन कुमार और रामपाल सिंह की बेटियों व दामादों द्वारा किया गया। स्मृति दिवस पर पं. जवाहर सिंह शास्त्री द्वारा विधि-विधान से हवन कराया गया, जिसमें मुख्य यजमान नितिन और शैली रहे। हवन के बाद उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में माता रानी के भव्य जागरण का भी आयोजन किया गया।


प्रसिद्ध समाजसेवी हेमचंद जैन उर्फ हेमू जैन ने बताया कि दादा पिरथी सिंह का स्वर्गवास वर्ष 1979 में हुआ था। वे मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित किया। समाजसेवी संजय जैन ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पिरथी सिंह और कबूली देवी जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी-कभार ही जन्म लेती हैं। समाजसेवी विजय जैन उर्फ नीलू जैन ने भी उनके समाजहित के कार्यों की सराहना की और उनकी पीढ़ियों को संस्कारवान बताया।


इस अवसर पर छपरौली के विधायक डॉ. अजय कुमार, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सहकारी गन्ना विकास समिति मलकपुर के चेयरमैन अंकितवीर, कुलदीप, राजेंद्र चौधरी, गौरव प्रधान, महिपाल प्रधान, राजवीर प्रधान, कुनाल, जतिन, रुद्र प्रताप सिंह, दक्ष, लक्की, अन्नी, गौशाला के अध्यक्ष श्रवण जैन, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, नवीन जैन, संजय जैन समेत सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।