See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-16 20:21:01

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने मनोज भाटी भौरा को बनाया जिला महामंत्री

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने मनोज भाटी भौरा को बनाया जिला महामंत्री

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने 16 मार्च 2025 को संगठन का विस्तार करते हुए मनोज भाटी भौरा को बुलंदशहर का जिला महामंत्री मनोनीत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिनेश सोलंकी, बंटी सिंह लोधी समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


नवमनोनीत जिला महामंत्री मनोज भाटी भौरा ने अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय कार्य किए जाएंगे।