See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-16 20:20:00

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 16 मार्च 2025 को जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन के संबंध में जागरूक किया।


अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा उपायों और कानूनी सहायता के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी गई। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस-102 की उपयोगिता से अवगत कराया गया। इसके अलावा, आत्मरक्षा के तरीके, गुड टच-बैड टच की पहचान और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी गई।


मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत यह पहल महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उठाए गए कदमों को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हो रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस अभियान को निरंतर जारी रखने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।