See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-12 22:49:46

आजाद पब्लिक स्कूल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

आजाद पब्लिक स्कूल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आजाद पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को होली महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रधानाचार्या, शिक्षकगणों और विद्यार्थियों ने मिलकर प्राकृतिक हर्बल रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ होली का संदेश दिया।


समारोह का मुख्य उद्देश्य प्रेम, सद्भाव और उल्लास को बढ़ावा देना था। शिक्षकगणों ने संयमित ढंग से होली खेलकर उदाहरण प्रस्तुत किया कि यह पर्व केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का भी है।


विद्यालय के चेयरमैन वासिक आजाद, प्रेसीडेंट शारिक आजाद और प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व एकता, त्याग और मित्रता का प्रतीक है। यह हमें सभी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।