See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-12 22:49:01

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कर्मचारियों संग मनाया होली मिलन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कर्मचारियों संग मनाया होली मिलन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने सभी कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश दिया।


कार्यालय में तैनात राव जैद खान को रमजान उल मुबारक की शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि होली और जुम्मा एक ही दिन होने के कारण सभी लोग भाईचारे और आपसी समझदारी का परिचय दें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को होली के रंगों से दिक्कत हो तो वह वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करे, लेकिन एक-दूसरे के त्योहारों की खुशी में बाधा न बने।


कार्यक्रम में अपर संख्या अधिकारी देवेंद्र चौहान, परी साहब महेंद्र पाल, कनिष्ठ सहायक धर्मेंद्र, शिखर जादौन, रेखा कुमारी, प्रयोगशाला सहायक रामगोपाल व कोमल शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर नवल किशोर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोनू कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर एक-दूसरे को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं।