See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-12 22:31:49

कांग्रेस नगर अध्यक्ष परवेज़ आलम के पिता के निधन पर शोक

कांग्रेस नगर अध्यक्ष परवेज़ आलम के पिता के निधन पर शोक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। कांग्रेस नगर कमेटी अध्यक्ष परवेज़ आलम के पिता जमील अहमद का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। हापुड़ के एक निजी अस्पताल में पित्त के ऑपरेशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मेरठ रेफर किया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार और रिश्तेदारों में शोक का माहौल है। नगर के सामाजिक और राजनीतिक लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उनकी नमाजे जनाजा जोहर की नमाज के बाद जामा मस्जिद में अदा की गई और उन्हें मोहल्ला भीम नगर के पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।