See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-12 22:28:49

महिला सशक्तिकरण दिवस पर राखी नागर ने दिया समान अधिकारों का संदेश

महिला सशक्तिकरण दिवस पर राखी नागर ने दिया समान अधिकारों का संदेश

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। चौधरी वेदराम स्कूल में महिला सशक्तिकरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई, जिससे स्त्री शक्ति का संदेश दिया गया। विद्यालय की डायरेक्टर राखी नागर ने अपनी स्वर्गीय सासू माँ के नाम पर "धर्मवती नागर चैरिटेबल ट्रस्ट" का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद महिलाओं की सहायता करना है। ट्रस्ट की ओर से तीन जरूरतमंद महिलाओं को ₹25,000 की नकद सहायता दी गई।


इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राखी नागर, इंदु बोकन कसाना, डॉ. अंतुल तेवतिया, चेयरमैन शैलेश तेवतिया, डॉ. शोभा आनंद, डॉ. प्रीति नागर, डॉ. रीना वर्मा सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। चौधरी वेदराम स्कूल एवं कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ डॉ. दीप्ति शर्मा, सविता अग्रवाल, वंदना राघव, हेमा राघव, डॉ. ममता यादव, पायल गुप्ता, अपर्णा सिरोही, पूनम तेवतिया, एकता गर्ग सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


राखी नागर ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य सभी महिलाओं और लड़कियों को समान अधिकार दिलाना है। उन्होंने समाज में महिलाओं की स्वतंत्रता, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में धर्मवती नागर ट्रस्ट की ओर से अतिथियों को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया।