See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-12 22:17:39

बुलंदशहर में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ने किया पैदल मार्च

बुलंदशहर में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ने किया पैदल मार्च

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर। बुलंदशहर में आगामी त्योहारों, होली और रमजान को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने पैदल मार्च किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद और सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ऋजुल ने थाना औरंगाबाद क्षेत्र में पुलिस बल के साथ गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या उन्माद फैलाने वालों की सूचना तुरंत 112 नंबर या संबंधित थाना प्रभारी को दें।