See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-12 22:15:10

त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने के लिए बुलंदशहर पुलिस का पैदल मार्च

त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने के लिए बुलंदशहर पुलिस का पैदल मार्च

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर। आगामी त्योहारों, होली और रमजान के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशानुसार जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


पुलिस प्रशासन ने आमजन से अनुरोध किया कि वे त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह या सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों की सूचना तत्काल 112 नंबर या संबंधित थाना प्रभारी को दें। पुलिस का यह अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए है कि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हों।