See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-12 21:09:19

पशु चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल समेत दो गिरफ्तार

पशु चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल समेत दो गिरफ्तार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर। बुलंदशहर पुलिस और स्वाट टीम ने पशु चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जिनमें से एक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार, चोरी की गई बकरियां और एक कार बरामद की है।


घटना थाना चोला क्षेत्र की है, जहां पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद होंडा सिटी कार तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश कार मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों की कार ग्राम सुल्तानपुर के पास एक अधबने कमरे से टकरा गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मनीष उर्फ मन्नी के पैर में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी सुजल भी मौके पर पकड़ा गया।


गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मनीष उर्फ मन्नी पुत्र राजकुमार, निवासी भलस्वा सदाकंज कॉलोनी, दिल्ली और सुजल पुत्र पवन, निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली के रूप में हुई। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से दो तमंचे, कारतूस, तीन चोरी की गई बकरियां और एक सफेद होंडा सिटी कार (फर्जी नंबर प्लेट के साथ) बरामद हुई है।


पुलिस जांच में सामने आया कि ये दोनों शातिर पशु चोर हैं और बुलंदशहर, गुलावठी व सिकंदराबाद समेत कई इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। हाल ही में इन्होंने ग्राम सुल्तानपुर और बिरौड़ी ताजपुर से बकरियां चोरी की थीं, वहीं सिकंदराबाद में एक सुअर फार्म से भी चोरी की वारदात की थी।


इनके खिलाफ थाना चोला में आर्म्स एक्ट व बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। इस कार्रवाई में थाना चोला प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक परवेन्द्र कुमार, गय्यूर अहमद, रवीन्द्र सिंह, विनयकांत गौतम, हेड कांस्टेबल जहूर अली, जितेंद्र कुमार, चंद्रवीर सिंह, कांस्टेबल लौकेन्द्र कुमार, कुलदीप, परवेन्द्र कुमार और अरविंद कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।