See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-12 20:11:41

अखिल भारतीय मैंढ़ क्षत्रिय समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

अखिल भारतीय मैंढ़ क्षत्रिय समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। गुजरात के डाकोर में अखिल भारतीय मैंढ़ क्षत्रिय समाज (रजिo) दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई, जिसमें देशभर से स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य अतिथि जुडिशल मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मायछ (हैदराबाद), राष्ट्रीय महामंत्री दुलीचंद मासूढ़ (राजस्थान), राष्ट्रीय संरक्षक बहादुर सिंह वर्मा (दिल्ली), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सजन लावट (हरियाणा), युवा अध्यक्ष सुजीत धूपढ (महाराष्ट्र), युवा राष्ट्रीय महामंत्री अभिनव वर्मा (बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश) समेत सभी प्रदेश अध्यक्षों ने मंच की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन उप महामंत्री मातादिन कठातला ने किया।


राष्ट्रीय महामंत्री दुलीचंद मासूढ़ ने पिछली बैठक की पुष्टि रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी एक वर्ष की कार्ययोजना का विस्तार से विवरण दिया। बैठक में समाज में लंबित चुनावों को जल्द पूरा करने के लिए दो कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मायछ ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए पुष्कर में निर्माणाधीन अजमीढ़ जी भवन के लिए भामाशाहों का धन्यवाद दिया। उन्होंने युवाओं को संगठित करने और शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।


राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सजन लावट ने समाज के उत्थान के लिए दिए गए दान का विवरण प्रस्तुत किया और सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सुजीत धूपढ ने विभिन्न प्रदेशों में युवा संगठन के विस्तार की घोषणा की और मनोज कुमार सोनी (गुजरात) सहित कई युवा प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की जानकारी दी। राष्ट्रीय युवा महामंत्री अभिनव वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और समाज हित में किए जा रहे युवा कार्यों का विवरण दिया।


बैठक में विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। गुजरात महिला प्रदेश अध्यक्ष मनीषा लावट और महाराष्ट्र महिला प्रदेश अध्यक्ष संध्या सोनी को नियुक्त किया गया। गुजरात में सफल आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांश सोनी और महेश अग्रोहा की टीम को बधाई दी गई।


बैठक में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह वर्मा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष लखीराम सोनी, राजकुमार लंबा, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सोनी, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष मुरली कड़ेल, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पंकज मोसूढ़, पंजाब से प्रिंस कांडा, तेलंगाना से घनश्याम मायछ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।