See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-30 14:33:09

कोई भी कार्य लम्बित ना रहने पाएं, इस बात का रखा जाये विशेष ध्यान: जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह

महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आहूत हुई।

गाजियाबाद। सीएमआईएस पोर्ट पर प्र​दर्शित रूपये 1 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आहूत हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी परियोजनाओं की समीक्षा की गयी। जिन परियोजनाओं का कार्य लम्बित है, सम्बंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों पर रोष व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की गयी। उन्होने कहा कि उक्त कार्य को त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्ण किया जाए। कार्यदायी संस्थाओं में उ0प्र0 प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि0, उ0पग0राजकीय निर्माण निगम लि0, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, एचएससीसी (इंडिया) लि0, उत्तर प्रदेश जल निगम (अरबन) निर्माण, सी0एण्डडी0 एसओयू—31, सी0एण्डडी0 एसओयू—45, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, यू0पी0 स्टेट कन्ट्र0 एण्ड इन्फ्रा0 डवलपमेंट कारपोरेशन लि0, नगर पालिका परिषद लोनी द्वारा कुछ परियोजनओं के कार्य समयान्तराल में पूर्ण नहीं किये गये जिसके लिए जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिक लम्बित परियोजनाओं की कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से परियोजनाओं के पूर्ण कराने का समय मांगा गया और कार्य के लम्बित होने का कारण सहित रिर्पोट प्रस्तुत करने के आदेश दिये। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि यदि उक्त समय तक कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्य की जायेगी।