See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-08 16:49:01

हापुड़: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान और जागरूकता कार्यक्रम

मुख्य अतिथि के रूप में मा. अध्यक्षया जिला पंचायत हापुड़ रेखा नागर और जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने भाग लिया

हापुड़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हापुड़ जिले में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान को सम्मानित करने हेतु विकास भवन के सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. अध्यक्षया जिला पंचायत हापुड़ रेखा नागर और जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने भाग लिया।



कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला सफाई कर्मचारी, स्वच्छता परिसंपत्तियों के रख-रखाव का प्रबंधन करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्वच्छता जागरूकता में अग्रणी ग्रामीण महिला नेताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे शौचालय निर्माण, आवास योजना, उज्ज्वला योजना, और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें स्वावलंबी बनाना है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने के लिए विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। सोशल मीडिया हैंडल करने वाली टीम की महिलाओं ने जिलाधिकारी और मा. अध्यक्षया के समक्ष अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम ने आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिलाएं ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, और उनकी भागीदारी को और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।



ग्राम पंचायत स्तर पर भी इस दिशा में कदम उठाने के लिए खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, और सचिवों द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी निभाई जा रही है। पंचायत भवनों पर बैठकें आयोजित करके महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके लाभों के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी शिव बिहारी शुक्ला ने किया। इस अवसर पर देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी, और स्मिता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहित कई अधिकारी और महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य विकास अधिकारी ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों और उपस्थित महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।