See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-07 21:49:21

गिरी और लोधी समाज ने जन पंचायत में एकजुटता का लिया संकल्प

गिरी और लोधी समाज ने जन पंचायत में एकजुटता का लिया संकल्प

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में गिरी समाज और लोधी समाज द्वारा जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश गिरी ने की, जबकि पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे गांव-गांव जाकर पीडीए को जागरूक करेंगे और 2027 में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने का संकल्प लेंगे।


बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान और संविधान की रक्षा पर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जोगेंद्र पोसवाल, प्रकाश कुमार लोधी, ज्ञान गिरी, भवानी सिंह लोधी, इंदरजीत सिंह लोधी, केशव कुमार लोधी, शिव कुमार गिरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे।


इस जन पंचायत का उद्देश्य समाज को जागरूक करना और उन्हें संगठित करना था। कार्यक्रम में भाग लेने वालों ने अपने विचार साझा किए और समाज की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने समाज के लोगों में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया।