See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-07 21:06:05

बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर प्रतिमा अनावरण की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर प्रतिमा अनावरण की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

उजाला हितैषी एक्सप्रेस,

शिकारपुर (अंकित पंडित)। पूर्व राज्य मंत्री एवं वर्तमान विधायक अनिल शर्मा के प्रस्ताव पर विधानसभा क्षेत्र शिकारपुर अंतर्गत छतारी दोराहे पर पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित भारत रत्न, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर स्थापित प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


इस बैठक में विधायक अनिल शर्मा, विधायक सीपी सिंह, विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, विधायक देवेन्द्र राजपूत, अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह वर्मा, ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी एवं अनार सिंह, शिवकुमार प्रधान, सतीश, आकाश गर्ग, दुर्वेश अग्रवाल, प्रदीप चौहान, मुकेश बघेल, राजू बालाजी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


बैठक में 16 मार्च 2025 को प्रस्तावित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।