See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-07 20:58:28

बुलंदशहर में मिलावटी घी फैक्ट्री पर छापा, 60 लाख का नकली घी बरामद

बुलंदशहर में मिलावटी घी फैक्ट्री पर छापा, 60 लाख का नकली घी बरामद

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर के ग्राम सराय छबीला स्थित पार्श्वनाथ इंडस्ट्री फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। नकली घी बनाने की सूचना पर की गई छापेमारी में करीब 10,000 किलोग्राम अपमिश्रित घी बरामद हुआ, जिसका बाजार मूल्य 50 से 60 लाख रुपये आंका गया है। फैक्ट्री में पार्श्वनाथ ब्रांड के लाखों की संख्या में खाली रेपर मिले, जिन पर फरीदाबाद, हरियाणा का मैन्युफैक्चरिंग पता दर्ज था। इन्हीं रेपर का इस्तेमाल कर 15 किग्रा टिन और 1 किग्रा टेट्रापैक में देसी घी की पैकिंग की जा रही थी।


छापेमारी के दौरान फैक्ट्री मालिक साक्षी गोयल ने खुद को दिल्ली में बताया और मौके पर आने में असमर्थता जताई। फैक्ट्री में मौजूद केयरटेकर सुंदर सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में फैक्ट्री को खुलवाया गया। टीम को मौके से 40 बोतलें (500 एमएल) और 3 प्लास्टिक कैन (4 लीटर) में कुल 32 लीटर देसी घी आर्टिफिशियल फ्लेवर भी बरामद हुआ, जिससे नकली घी तैयार किया जा रहा था। टीम ने घी और फ्लेवर के कुल 5 नमूने संग्रहित किए और जीएसटी विभाग के सहयोग से सप्लाई चेन की जांच शुरू कर दी गई है।


साथ ही, गिरधारी नगर स्थित राजा डेयरी का निरीक्षण किया गया, जहां दूध में मिलावट की आशंका के चलते एक नमूना लिया गया। हसनपुर के कलेक्शन सेंटर से भी दूध का एक नमूना लिया गया। इसके अलावा, शिकारपुर में पवन शर्मा की दुकान से गुलाब जामुन, रणबीर सिंह की दुकान से बेसन का लड्डू और पहासू में रहीश की दुकान से बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।


खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। होली के मद्देनजर सभी टीमों को निरंतर जांच करने और कमियां पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज वर्मा, कमलेश कुमार, अमित कुमार गौतम, सनजीत कुमार, महेश कुमार, मुनेन्द्र सिंह राना, राम मिलन राना, अनिल कुमार कौशल, सुनील कुमार सिंह और सेनेट्री सुपरवाइजर बिहारी लाल शुक्ला मौजूद रहे।