See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-07 09:20:14

समस्याओं के निदान हेतु ॐ ब्रह्म दरबार साधना केंद्र का पांडर में लगा दिव्य दरबार

हमे दुख की भांति सुख में भी ईश्वर को याद करना चाहिए - जयशंकर महाराज

बारा प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)।।बुधवार को जयकाला देवी स्कूल पांडर जसरा में ॐ ब्रह्म दरबार साधना केंद्र का दिव्य दरबार जयशंकर महाराज ने लगाया। मीडिया से बात करने पर उन्होंने बताया कि ईश्वर को मन में जगह देने मात्र से कष्ट दूर होते है, इसके लिए हमें हर तरह के मोह माया से दूर होकर ईश्वर की शरण में जाना होगा। हमे सुख की तरह दुख में भी ईश्वर को नहीं भूलना चाहिए, आज कल की युवा पीढ़ी से मै यही कहना चाहूंगा कि माता पिता की सेवा भी जरूर करें क्योंकि ईश्वर का दूसरा रूप माता पिता ही है। बता दें कि पूरे भारत देश में लगने वाला यह दिव्य दरबार प्रत्येक महीने कही न कही लगता ही है, जैसे ही भक्तों को जानकारी मिलती है अपनी सुविधा अनुसार भक्त दरबार में पहुंचते है और बिना किसी शुल्क के लाभ लेते है। दरबार में मरीजों से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता। पांडर स्थित जयकाला देवी स्कूल के प्रबंधक दीपक त्रिपाठी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और संचालन ज्ञानेंद्र पाठक ने किया। दरबार में गुजरात, महाराष्ट, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, मुंबई, मिर्जापुर, चंदौली, बलिया, से मरीज पहुंचे थे। प्रमुख रूप से आनंद जायसवाल, नीरज केसरवानी, आलोक पाठक, अभय मिश्रा, सचिन श्रीवास्तव, दीपू पाठक, राम जी त्रिपाठी, सुधांशु मिश्रा, अविनाश त्रिपाठी, अतुल महाकाल, विनीत, शिवम, रवि, बिप्पू, प्रांजल, अरविंद, अनंत तिवारी, जानकी,राधिका, पार्वती, सुमन, गीता देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।