See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-07 09:11:36

प्रयागराज के मशहूर लोक संगीतकार का निधन:रामलीला में व्यास की भूमिका निभाते थे राम दुलार मौर्य, लंबी बीमारी से ग्रस्त थे

अपनी कला और सेवा से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया था।

प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)।।उतराव गांव के प्रसिद्ध लोक संगीतकार राम दुलार मौर्य का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे अपनी कोकिला जैसी आवाज के लिए जाने जाते थे।राम दुलार मौर्य छह भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। वे एक कुशल वैद्य भी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया था। वे बचपन से ही संगीत के माध्यम से लोगों को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करते थे।क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान थी। वे स्थानीय रामलीला में व्यास की भूमिका निभाते थे। उनकी मधुर आवाज से दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते थे। उनके निधन से पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।उनके जाने से क्षेत्र को एक बड़ी क्षति हुई है। वे समाज के एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे, जिन्होंने अपनी कला और सेवा से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया था।