See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-07 07:50:29

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया थाना बहादुरगढ़ का वार्षिक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

जनपद हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर द्वारा थाना बहादुरगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गार्द की सलामी ली गई, जिसके पश्चात थाना कार्यालय के अभिलेख, अपराध रजिस्टर, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बैरक, मैस, मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागार* आदि का गहन अवलोकन किया गया।  निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।  निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की भी जांच की और नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना स्टाफ को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की हिदायत दी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।