See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-06 19:41:05

विकसित भारत में जातिवाद का कोई स्थान नहीं: अमर सिंह महाविद्यालय में संगोष्ठी संपन्न

विकसित भारत में जातिवाद का कोई स्थान नहीं: अमर सिंह महाविद्यालय में संगोष्ठी संपन्न

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जिले के अमर सिंह महाविद्यालय, लखावटी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) तृतीय इकाई द्वारा "विकसित भारत की परिकल्पना में जातिवाद की भूमिका" विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने जातिवाद को देश की प्रगति में बाधक बताते हुए इसके उन्मूलन पर जोर दिया।


गोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जातिवाद बेहद घातक है और इसके रहते विकसित भारत की परिकल्पना संभव नहीं है। इसके बाद छात्रों ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया और संगोष्ठी का औपचारिक आयोजन हुआ।


राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि जातिवाद समाज में द्वेष, भेदभाव और अनावश्यक प्रतिस्पर्धा को जन्म देता है। इससे व्यक्ति अपनी जाति तक सीमित होकर रह जाता है और राष्ट्रहित उपेक्षित हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जाति-व्यवस्था निम्न वर्ग के लोगों के वित्तीय और सामाजिक विकास में बाधा बनती है, जिससे समाज में व्यापक परिवर्तन लाना कठिन हो जाता है।


कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आर. चंद्रा ने कहा कि जातिवाद लोकतंत्र के लिए भी घातक है, क्योंकि यह समता और समानता के सिद्धांतों के विपरीत कार्य करता है। उन्होंने संगोष्ठी के सफल आयोजन पर अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी में स्वयंसेवकों ने भी अपने विचार साझा किए और जातिवाद मुक्त समाज की आवश्यकता पर बल दिया।