See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-06 19:39:41

अगौता में ग्राम पंचायत सचिवालय और ओपन जिम का लोकार्पण

अगौता में ग्राम पंचायत सचिवालय और ओपन जिम का लोकार्पण

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जिले के अगौता ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिवालय और ओपन जिम का भव्य लोकार्पण किया गया। ब्लॉक प्रमुख रेनू आदेश चौधरी ने फीता काटकर इन विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चहुंमुखी विकास में जुटी हुई है, वहीं अगौता ब्लॉक में ट्रिपल इंजन की ताकत से क्षेत्र के विकास को नई गति दी जा रही है।


लोकार्पण समारोह में ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम अगौता में बने ओपन जिम और बाउंड्री वॉल का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत की ओर से अन्य गांवों में भी ओपन जिम बनाए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने "सबका साथ, सबका विकास" की नीति पर चलते हुए समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।


समारोह स्थल पर पहुंचने पर ग्राम प्रधान सुखपाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने सभी को विकास कार्यों के प्रति आश्वस्त किया और समर्पित भाव से कार्य करने का वादा किया।