See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-06 19:38:21

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर/लखनऊ (हितेश शर्मा)। सिकंदराबाद विधानसभा के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।


विधायक ने सिकंदराबाद में एक महिला डिग्री कॉलेज, आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल और युवाओं के लिए स्टेडियम की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही, चोला क्षेत्र के किसानों के लिए चोला अधिकरण मामले के निस्तारण और जेवर रोड स्थित श्मशान घाट के निर्माण को लेकर भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।


विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद के सुखसरोज होटल, जेवर रोड पर श्मशान घाट की भूमि उपलब्ध होने के बावजूद स्थानीय विवाद के कारण इसका निर्माण नहीं हो सका। हालांकि, अब इस विवाद का समाधान संभव है, इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अधिकारियों को निर्देशित करने की अपील की ताकि श्मशान घाट का निर्माण जल्द से जल्द कराया जा सके।


मुख्यमंत्री ने विधायक की मांगों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही इन विकास कार्यों को गति मिलेगी और सिकंदराबाद में सुविधाओं का विस्तार होगा।