See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-06 19:34:18

श्री दिगम्बर दत्त वशिष्ठ जी महाराज ने होली पर दी शुभकामनाएं, की स्वच्छ एवं संस्कारी होली मनाने की अपील

श्री दिगम्बर दत्त वशिष्ठ जी महाराज ने होली पर दी शुभकामनाएं, की स्वच्छ एवं संस्कारी होली मनाने की अपील

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (अंकित पंडित)। होली के शुभ अवसर पर प्रख्यात कथा प्रवक्ता परम श्रद्धेय श्री दिगम्बर दत्त वशिष्ठ जी महाराज ने सभी देशवासियों से आग्रह किया कि इस पावन पर्व को स्वच्छता और प्रेम के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि होली आनंद और उल्लास का पर्व है, इसे गंदी होली खेलकर या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करके दूषित न करें।


महाराज श्री ने सभी से अच्छे-अच्छे पकवान बनाने और पारिवारिक वातावरण में प्रेमपूर्वक होली मनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व भक्तराज प्रह्लाद की भक्ति और निष्ठा का प्रतीक है, जिसे हमें पूरे श्रद्धा और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। होलिका दहन के पश्चात जौ के दाने वितरण करते हुए ‘राम-राम’ का उच्चारण करने की परंपरा का पालन करने की भी अपील की।


उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ इस मांगलिक उत्सव को मनाने का संदेश दिया।