See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-06 19:31:45

ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने उमेश कौशिक एडवोकेट का किया स्वागत

ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने उमेश कौशिक एडवोकेट का किया स्वागत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस ,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत, जिला बुलंदशहर द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री उमेश कौशिक (महासचिव, कलेक्ट बार) को आजीवन सदस्य के रूप में शामिल किया गया। महासभा के श्री एडवोकेट सुबोध शर्मा, पंकज शर्मा और शैलेंद्र शर्मा ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।


संगठन ने विश्वास जताया कि उमेश कौशिक समाज की निस्वार्थ सेवा करेंगे और महासभा की जिम्मेदारियों को निभाते हुए ब्राह्मण समाज को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं और भगवान परशुराम से उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई। साथ ही, भोलेनाथ एवं माता पार्वती से उनके परिवार में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य बनाए रखने की कामना की गई।


ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने इस अवसर पर समाज को संगठित रखने और सेवा भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया।