See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-06 07:25:22

होली पर फ्लाइट्स में किराए ने तोड़े रिकॉर्ड

फ्लैक्सी फेयर की वजह से किराया दो से चार गुना तक बढ़ गया है

प्रयागराज (संजीत कुमार उपाध्याय)।।ट्रेन में सीट न मिलने पर लोग फ्लाइट का रुख करते हैं, लेकिन यहां भी हालात कुछ खास बेहतर नहीं हैं। फ्लैक्सी फेयर की वजह से किराया दो से चार गुना तक बढ़ गया है, जिससे मध्यम वर्ग के लिए हवाई सफर भी मुश्किल हो गया है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसी प्रमुख जगहों के लिए फ्लाइट्स की मांग इतनी बढ़ गई है कि किराया लगातार बढ़ाया जा रहा है। खासकर उन लोगों के लिए मुश्किल हो रही है, जिन्हें मेडिकल इमरजेंसी या जरूरी पारिवारिक वजहों से सफर करना है। महाकुम्भ के दौरान कई शहरों की सीधे कनेक्टिवटी थी लेकिन अब ये सुविधा खत्म हो गई है। इसके कारण वाया दिल्ली का टिकट मिल रहा है। पुणे से होली पर आने वाले अभय का कहना है कि प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट नहीं मिल रही है। वाराणसी या लखनऊ से होकर आने पर कई गुना किराया बढ़ जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि अगर लखनऊ भी फ्लाइट से जाना चाहें तो वाया दिल्ली होकर जाना पड़ेगा और पांच से 10 गुना किराया देना पड़ेगा।प्रयागराज से लखनऊ (वाया दिल्ली): पांच मार्च को ₹13,000, छह मार्च को ₹17,825।प्रयागराज से दिल्ली: 14 मार्च को ₹5,000, 15 मार्च को ₹7,617, 16 मार्च को ₹9,007, 17 मार्च को ₹17,017 प्रयागराज से बेंगलुरु: 6 मार्च को ₹13,102, 7 मार्च को ₹9,427, 13 मार्च को ₹8,022, 15 मार्च को ₹10,582। प्रयागराज से मुंबई: 5 मार्च को ₹8,705, 6 मार्च को ₹9,727, 7 मार्च को ₹7,432, 15 मार्च को ₹6,800।प्रयागराज से पुणे: 6 मार्च को ₹14,195, 7 मार्च को ₹12,168, 13 मार्च को ₹9,770, 14 मार्च को ₹10,667। कोट: महाकुम्भ के दौरान कई शहरों से हवाई कनेक्टिविटी हुई थी। एक दिन में 27 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया। 28 फरवरी के बाद से यह सुविध खत्म हो गई। होली पर अतिरिक्त हवाई सेवा की सूचना अभी नहीं है।