See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-06 07:13:33

भाषण प्रतियोगिता में सना खान अव्वल

राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता आयेाजित की गयी।

प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)।।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत मंगलवार को राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता आयेाजित की गयी। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने दहेज प्रथा, बाल विवाह और वृद्धाश्रम की समस्या पर विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में बीयूएमएस बैच-2021 की सना खान को पहला और बीयूएमएस बैच-2023 की कनीज फातिमा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ. कमरुल हसन लारी, डॉ. बुशरा आफताब और डॉ. ओसामा अहमद रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद ने किया। प्रो़ जिया बेग, डॉ. खुर्शीद आलम, डॉ. सबा इमदाद, प्रो़ मुहम्मद आसिफ हुसैन उस्मानी, डॉ. फरजाना, डॉ. तहसीन मौजूद रहे।