See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-06 07:06:03

शौर्य शक्ति फाउंडेशन द्वारा ऐतिहासिक महिला सम्मान समारोह का आयोजन

इस कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने भाग लिया।

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपाल पर 5 मार्च को शौर्य शक्ति फाउंडेशन के नेतृत्व में एक भव्य और ऐतिहासिक महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने भाग लिया। शौर्य शक्ति फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि संगठन पिछले 10 वर्षों से लगातार महिला सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज में सम्मानित स्थान दिलाना है।   इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं ने हिस्सा लिया और ग्रामीण क्षेत्र की 5000 से अधिक महिलाओं को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। शौर्य शक्ति फाउंडेशन से वर्तमान में 20,000 से अधिक महिलाएं सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं, जो समय-समय पर संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेती हैं।   इस विशेष अवसर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव, भारत की एकमात्र ऑस्कर विजेता स्नेहा तंवर, शौर्य शक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष आकांक्षा शर्मा, प्रसिद्ध समाजसेविका प्रीति शर्मा, गाजियाबाद की ज्योति पचौरी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव उपस्थित रहे। इन गणमान्य व्यक्तियों ने महिलाओं का मार्गदर्शन किया और उनकी हरसंभव मदद करने का वादा किया।   शौर्य शक्ति फाउंडेशन ने इस समारोह के माध्यम से 1000 महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इसके अलावा, संगठन गढ़मुक्तेश्वर में गढ़ गंगा विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर लगातार कार्यरत है। अब तक, गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में 40 से अधिक कार्यक्रमों के माध्यम से 25,000 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, आशुतोष शर्मा, आकांक्षा शर्मा, अंकित भढ़ाना, विंदर कश्यप, विक्रम गुर्जर, श्रवण शर्मा, विजेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, अंकित कौशिक और आशा शर्मा समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।