See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-06 06:55:06

सत्य एवं न्याय को हृदय में परिलक्षित कर सदा सत्य एवं न्याय के साथ तटस्थ रहना ही मानव का मूल धर्म है जिला मंत्री राजेश तिवारी

।। सत्य एवं न्याय ही ईश्वर का मूलभूत स्वरुप है।इसी मार्ग से तू पाएगा ईश्वर को रे प्राणी जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का भूप है ।।

प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)।।सत्य एवं न्याय को हृदय में परिलक्षित कर सदा सत्य एवं न्याय के साथ तटस्थ रहना ही मानव का मूल धर्म है यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने वरिष्ठ समाजसेवी ताड़क नाथ मिश्रा से उनके निज निवास कुर्की कला मेजा प्रयागराज में कही।स्पष्ट कराते चले कि जिला मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री मिश्रा के बीच बहुत ही घनिष्ठतम पारिवारिक सम्बन्ध हैं और दोनों ही सम्भ्रान्त जन एक दूसरे के सुख-दुःख में अवश्य सहभागिता करते रहते हैं।दोनों ही सम्भ्रान्त जन ईश्वर के महान भक्त हैं और सत्य एवं न्याय के प्रति ओत प्रोत रहकर अपना सांसारिक जीवन व्यतीत करते हैं।आपसी सौहार्दपूर्ण साहित्यिक परिचर्चा के दौरान जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्य एवं न्याय को हृदय में परिलक्षित कर सदा सत्य एवं न्याय के साथ तटस्थ रहना ही मानव का मूल धर्म है क्योंकि मनुष्य के अतिरिक्त इस संसार में कोई भी प्राणी सत्य एवं न्याय के बारे में तनिक भी नही जानता।इससे साफ स्पष्ट है कि मानव को यह मनुष्य रुपी ढांचागत शरीर इसलिए प्राप्त हुआ कि वह इस जगत की सच्चाई को भलीभांति जान सके।इतिहास गवाह है कि इस धरती पर जो भी मनुष्य सत्य एवं न्याय के पथ पर चला सदा ही उसकी विजय हुई।सत्य ही ईश्वर है एवं न्याय ही उनका निवास स्थल है।इसलिए सत्य एवं न्याय पथगामी मनुष्य के साथ सदा ईश्वर की कृपा बनी रहती है और विजय वही होती है जहाँ प्रभू श्रीकृष्ण जैसे ईश्वर विराजमान रहते हैं।इतिहास के पन्ने यह भी स्पष्ट रुप से बताते हैं कि जो भी आतिताई दुष्ट व्यक्ति सत्य एवं न्याय रुपी मनुष्य से टकराया है तो उसका समूल सर्वनाश हो गया।जिला मंत्री ने आगे अपने व्यक्तव्य में यह भी कहा कि सत्य एवं न्याय ही ईश्वर का मूलभूत स्वरुप है,इसी मार्ग से तू पाएगा ईश्वर को रे प्राणी जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का भूप है।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी एवं संघ खण्ड कार्यवाह मेजा विंध्यवासिनी यादव ने कहा कि जिला मंत्री द्वारा मनुष्य के वास्तविक जीवन का पथ प्रदर्शन बहुत ही सुन्दर एवं स्वच्छ दर्पण की भांति स्पष्टता से वर्णन किया गया है।वास्तव में मनुष्य का मूलभूत नैतिक कर्तव्य है कि वह सदा सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलता रहे तभी वह वास्तव में मानव कहलाने का हकदार है। इस साहित्यिक एवं आध्यात्मिक परिचर्चा के दौरान जिला मंत्री के साथ वरिष्ठ समाजसेवी ताड़क नाथ मिश्रा,वरिष्ठ समाजसेवी एवं संघ खण्ड कार्यवाह मेजा विंध्यवासिनी यादव,बी०डी०सी० बकचून्दा अनुज तिवारी एवं नवयुवक समाजसेवी अमरेश मिश्रा सहित आस पास बहुत से लोग मौजूद रहे।